फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में कार्यशाला के समापन पर उपस्थित विद्यार्थी | स्त्रोत: प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित पुस्तकालय अभिमुखीकरण सह कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकालय को एक समृद्ध अकादमिक, सूचना संसाधन केंद्र के रूप में समझने और उपलब्ध संसाधनों का अध्ययन के बारे में जागरूक किया गया। समापन सत्र में पुस्तकालय के सहायक अध्यक्ष ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से पुस्तकालय के मुद्रित, इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों, डिजिटल सुविधाओं और सूचना संसाधनों तक पहुंचने की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को पुस्तकालय की आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सुविधाओं, ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी। इस मौके पर पुस्तकालय समिति की संयोजक प्रो. प्रोमिला, अन्य सदस्य डॉ. अनिता कुमारी, प्रो. प्रियंका, प्रो. संगीता, प्रो. अनिल कुमार, वरिष्ठ प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. हीरा नेगी, प्रदीप गोस्वामी, संदीप और विकास शेखरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें