स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारी। संवाद
रोहड़ू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, एसडीएम ने दिए निर्देश
रोहड़ू। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को उपमंडलाधिकारी धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस वर्ष उपमंडल स्तरीय समारोह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू में होगा। उपमंडलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। समारोह का शुभारंभ सुबह 10:55 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण से होगा। पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और पूर्व सैनिक मार्च पास्ट एवं गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद छात्र-छात्राएं देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विशिष्ट अतिथि पौधरोपण भी करेंगे। उपमंडलाधिकारी ने नगर परिषद रोहड़ू को विद्यालय मार्ग पर गड्ढों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। उपमंडलाधिकारी ने पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्यारेलाल आजाद उपस्थित रहे। बैठक में उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान और पुलिस उपाधीक्षक रोहड़ू प्रणव चौहान भी मौजूद थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन भावटा और पार्षदग भी शामिल हुए।