फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर निरमंड में आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लिंगानुपात, महिला स्वच्छता, घरेलू हिंसा और पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन


जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कार्यशाला की अध्यक्षता की

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत समिति हॉल में आयोजित कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यशाला में कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने गिरते लिंगानुपात, मासिक धर्म स्वच्छता, पोक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। जिप अध्यक्ष परमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की। पोषण अभियान के खंड को-ऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार ने पीपीटी के माध्यम से बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जानकारी दी। जिप वार्ड चायल के सदस्य पूर्ण ठाकुर ने समाज के रूढ़ीवादी विचारों में बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में एस्पिरेशनल ब्लॉक के फेलो ऋषभ कश्यप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी मानकों को पूरा करने के लिए बधाई दी। कार्यशाला में पर्यवेक्षक उतरा देवी, मीना कुमारी, इंदिरा देवी, सुनील कमार और प्रेमा ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सलोचना गौतम का विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें