फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रौ पंचायत में आ धमका तेंदुआ, लोगों में खौफ

विज्ञापन
ब्रौ पंचायत में वीरवार रात को दिखा तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शहर के साथ सटी ब्रौ पंचायत में तेंदुआ दिखने से लोगों में डर का माहौल है। रिहायशी और व्यस्त रहने वाली ब्रौ रंदल सड़क पर वीरवार रात को तेंदुआ दिखा। इस घटना के बाद लोगों का शाम और रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार देर शाम को ब्रौ रंदल सड़क के पास तेंदुआ दिखाई दिया। यह इलाका काफी आबादी वाला है। ऐसे में रिहायशी इलाके में तेंदुआ छोटे जानवरों और बच्चों को अपना शिकार बना सकता है। देखने पर यह तेंदुआ काफी बड़ा लग रहा है। ब्रौ क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से अब लोग सहम गए हैं। तेंदुए की धमक के कारण लोग अब घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। तेंदुए की समस्या के बारे में पंचायत प्रधान ब्रौ ने वन विभाग को सूचित किया है और वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग ने लोगों से शाम और रात के समय घर से बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने का आह्वान किया है। वन विभाग लूहरी के डीएफओ चमन राव ने बताया कि ब्रौ क्षेत्र में तेंदुए के घुमने की सूचना मिली है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से देर शाम और रात के समय घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखने पर विभाग को सूचित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें