फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में खुलेगा नया न्यायालय, जनता को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
न्यायालय के लिए तैयार हो रहा  कोटखाई का पुराना तहसील कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
पुराने तहसील कार्यालय में मरम्मत का कार्य प्रगति पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई की जनता के लिए राहत की खबर है। कोटखाई की पुरानी तहसील भवन में न्यायालय खोलने की तैयारी जोरों पर है।वर्तमान में पुराने तहसील कार्यालय में मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द पूरा किया जा रहा है। न्यायालय के खुलने के बाद अब कोटखाई क्षेत्र की जनता को ठियोग न्यायालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अभी तक लोगों को न्यायिक मामलों के लिए 32 किलोमीटर दूर ठियोग जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की परेशानी झेलनी पड़ती थी। जानकारी के अनुसार, ठियोग न्यायालय में लंबित लगभग ढाई हजार मामलों को सीधे तौर पर कोटखाई न्यायालय में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे न केवल मामलों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। कोटखाई के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि मार्च तक पुरानी तहसील भवन में न्यायालय शुरू किए जाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। न्यायालय के शुरू होने से कोटखाई क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय आसान होगा और प्रशासनिक सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें