फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुजारली स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
निरमंड के पुजारली गांव में तेंदुए के आतंक से सहमे ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से की तेंदुए को पकड़ने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के पुजारली गांव में इन दिनों ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने पुजारली स्कूल के पास तेंदुए को देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। निरमंड की निशानी पंचायत के पुजारली स्कूल के पास मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखा। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अकसर खेतों और जंगल की ओर घूमता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पदचिन्हों की पुष्टि की। अरसू रेंज के वन रेंज अधिकारी विनोद नेगी ने बताया कि क्षेत्र में वन रक्षक को तैनात किया गया है ताकि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें