फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के कड़छम में मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
कड़छम में मृत अवस्था में मिला तेंदुए का शव पुलिस बरामद करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी के तहत कड़छम के समीप सड़क पर मृत तेंदुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए उरनी पशु चिकित्सालय पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि कड़छम के समीप शिल्ती-सड़क के पास तेंदुआ पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही टापरी से एएसआई सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और वन विभाग के बीओ उरनी भगवान सिंह नेगी की टीम के सुपुर्द किया। हालांकि तेंदुए के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें