फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में कानूनी साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम शपथ लेते विद्यार्थी औ अति​थि। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में संविधान दिवस पर जिला विधिक प्राधिकरण और राजनीतिक शास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से कानूनी साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यअतिथि के रूप में सिविल जज जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता प्रवेश नेगी और प्रोफेसर कपूर चंद ने अपने संबोधनों में भारतीय संविधान की उत्पत्ति, संरचना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, न्यायिक व्यवस्था और नागरिकों को उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित की और संवैधानिक जागरूकता से जुड़े प्रश्न भी पूछे। अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन कर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें