फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आऊटसोर्स कर्मी संभालेगा मिनी सचिवालय की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मिनी सचिवालय में चली आ रही अव्यवस्था को सुधारने के लिए एसडीएम रामपुर ने उचित निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सचिवालय में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने के लिए एलईडी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सफाई का जिम्मा आउटसोर्स कर्मी को सौंपा जाएगा। एसडीएम यादविंद्र पॉल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में यह आदेश जारी किए। इसमें मिनी सचिवालय रामपुर में चल रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मिनी सचिवालय में चली आ रही समस्याओं का जायजा अधिकारियों से लिया। हाल ही में मिनी सचिवालय भवन की मरम्मत की गई है लेकिन सचिवालय के शौचालयों में सफाई व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। यही हालत बिजली आपूर्ति का भी है। सचिवालय में दिन के समय भी अंधेरा पसरा रहता है। वजह यह है कि विभागों कई वर्षों से बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। एसडीएम रामपुर ने समस्याएं सुनने के बाद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिल की लंबित राशि का जल्द भुगतान करें। उन्होंने नगर परिषद को सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिए। इसका खर्च विभिन्न विभाग मिलकर वहन करेंगे। इस मौके पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक धनवीर ठाकुर, अश्वनी चौहान, सोहनलाल, अजय मेहता, राकेश कुमार और पवन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें