फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के रवैये के कारण पार्टी को छोड़ना बना मजबूरी : बृजलाल

विज्ञापन
कैलाश फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल प्रेस वार्ता करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल ने शुक्रवार को रामपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा भाजपा स्थानीय कार्यकर्ताओं को दरकिनार करके बाहरी लोगों को रामपुर में अपना प्रत्याशी बना रही। भाजपा के रवैये के कारण उसे छोड़ना उनकी मजबूरी बन गया था। बृजलाल ने कहा कि 300 समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। वह बिना शर्त के कांग्रेस पार्टी को समर्थन देंगे। पार्टी जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे उसका समर्थन कर जीताएंगे। भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने सपने देख रहे हैं, लेकिन दावा है कि कांग्रेस पार्टी ही सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 1998 और 2003 में चुनाव लड़े और हार गए। संदीपनी भारद्वाज ने जो टिप्पणी ने उनके बारे की है, वह अशोभनीय है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़ना उनकी मजबूरी थी। भाजपा रामपुर में पार्टी बाहर से आए लोगों को टिकट देती है। यह स्थानीय कार्यकर्ताओं का अपमान है। रामपुर में एक से बढ़ कर एक स्थानीय कार्यकर्ता प्रत्याशी बनने के हकदार है, उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जब भी हिमाचल में जिले का गठन किया जाएगा तो रामपुर को जिला बनाने के लिए विचार किया जाएगा। वर्तमान और भविष्य में भी लोगों की समस्या और मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर ब्राह्मण समाज रामपुर अध्यक्ष राम रतन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें