फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मौन पालन, प्रूनिंग, नर्सरी की सीखी तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में बागवानों को आधुनिक बागवानी के दिए टिप्स
विज्ञापन

15 दिवसीय शिविर के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कृषि विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ में जेएसडब्ल्यू और कृषि विज्ञान केंद्र शारबो की ओर से 15 दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को शिविर के समापन समारोह में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के बागवानों को बागवानी से संबंधित नवीनतम तकनीक और उपकरण की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जेएसडब्ल्यू की ओर से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से निर्धन वर्गों के युवाओं का चयन किया गया, ताकि उनका कौशल विकास संभव हो सके और जीवन स्तर में सुधार हो सके। उपायुक्त ने बताया कि बागवानी प्रशिक्षण शिविर में मिट्टी परीक्षण, कीट प्रबंधन, रोग रोकथाम, मौन पालन, प्रूनिंग, नर्सरी और परागण की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे लघु एवं सीमांत बागवानों की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन


डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बागवानी, कृषि विभाग और जेएसडब्ल्यू से आह्वान किया कि समय-समय पर किसान-बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करें और उन्हें नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाएं, ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में वे अपने उत्पाद बेच सकें।
विज्ञापन


उप निदेशक उद्यान किन्नौर डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें विभाग द्वारा सरकारी जमीन में रोपित विभिन्न सेब की उन्नत किस्मों से अवगत करवाया। इस मौके पर जेएसडब्ल्यू कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अध्यक्ष दीपक डेविड, जिला कृषि अधिकारी ओमप्रकाश बंसल, बागवानी विषय विशेषज्ञ सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें