फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक खौफ के साए में जिंदगी जीते रहेगी च्वाई क्षेत्र की जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आखिर कब तक च्वाई क्षेत्र के लोग आदमखोर तेंदुए के खौफ के साये में जीएंगे। मंगलवार रात बच्चे पर किए हमले के बाद लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

कुछ रोज पहली ही च्वाई क्षेत्र में एक तीन साल की मासूम बच्ची को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद एक बार फिर एक छह वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने उठाने की कोशिश की। किस्मत से बच्चे की जान बच गई, लेकिन गहरे जख्म देकर तेंदुए ने जख्मी बच्चे को आईजीएमसी पहुंचा दिया। ऐसे में क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। बार-बार वन महकमे से खूंखार हो चुके इस तेंदुए को पकड़ने या शूट करने की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने की मांग तेज हो गई है। जिप सदस्य ममता ठाकुर, संजय, रमेश शर्मा, नीरज गुप्ता, पूर्व प्रधान आत्मा राम, रणवीर ठाकुर आदि का कहना है कि तेंदुए ने जबसे तीन वर्ष की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया तब से क्षेत्र के लोग अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जबकि, कई पालतू पशुओं को भी तेंदुआ मार चुका है। वन विभाग के पिंजरे में अभी तक कोई भी तेंदुआ नहीं फंसा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस आदमखोर तेंदुए को शूट किया जाए।
विज्ञापन

डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा का कहना है कि पूर्व में यहां तेंदुए ने एक बच्ची को मार दिया था और बीती रात बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आदमखोर हो चुके इस क्षेत्र के तेंदुए को शूट करने की मांग सीजेडए से उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें