फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई लेणी मामा टिपरूआ, शिमले री जलेबी गीत पर झूमे लोग

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के खनेवली में आयोजित लौ मेले में मौजूद मुख्यातिथि और अ न्य ग्रामीण - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के खनेवली में लौ मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। मेले में लोक गायक संतोष तोषी, बीरबल मुसाफिर और दीवान शिवा ने अपने तरानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसमें लोक गायकों ने खाई लेणी मामा टिपरूआ, शिमले री जलेबी, डुगीआओ गे रिउणी बाती, कोटियो भडारी, बायोड़ी जूरीका भाड़ दी जैसे लोकगीतों से ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया। नवयुवक मंडल खनेवली के प्रधान दीपक ठाकुर ने बताया कि दशकों से खनेवली में लौ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बतौर मुख्यातिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव रामकृष्ण ने शिरकत की।
मुख्यातिथि ने युवक मंडल को 50,000 रुपये की राशि भेंट करने पर उनका आभार जताया। मुख्यातिथि ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महासू उपाध्यक्ष मोहन लाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महासू महामंत्री अनु पौंड, किरण मेहता, प्रभा, बाबूराम, कुशाल चौहान और दिवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें