फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट आवंटन आ धमके राजनीतिक दलों के छुटभैया नेता, कारोबारियों का हंगामा

विज्ञापन
11नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतराष्टीय लवी मेले के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग प्? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए प्लॉट आवंटन के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। यही नहीं एडीसी शिमला अपूर्व देवगन दिन भर मौके पर मौजूद रहे। कारोबारियों से ज्यादा राजनीतिक दलों के छुट भैया नेता आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने पहुंच गए। प्लॉट आवंटन के दौरान यह आपस में भिड़ गए और हंगामा हो गया। आरोप लग रहे हैं कि प्लॉट खरीदने के बाद किसी और कारोबारी को इसे सबलेट कर दिया जाएगा। यह नियमों के खिलाफ है। हालांकि पूर्व में डीसी शिमला की अध्यक्षता में हुई बैठकों में सबलेटिंग का मुद्दा जोर शोर से उठता रहा है। वीरवार को हुए हंगामे के बाद डीसी शिमला के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्लॉट आवंटन को पारदर्शी रूप से निपटाने के लिए एडीसी शिमला अपूर्व देवगन पहुंचे, लेकिन इस दौरान भी हंगामा चलता रहा। व्यापारियों ने मेला कमेटी से वीरवार को किए गए स्टॉल आवंटन पर सवाल ख़ड़े किए। व्यापारियों ने काफी देर तक इस पर हंगामा किया। पुलिस कर्मचारी कारोबारियों को शांत करते रहे लेकिन ये नहीं माने। इस दौरान एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा, तहसीलदार विपिन ठाकुर, बीडीओ केआर कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इस बार पेचीदा है प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया
लवी मेले में सजने वाली दुकानों के लिए होने वाली प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया इस बार काफी पेचीदा बताई जा रही है। प्रशासन ने आधार कार्ड की अनिवार्यता रखी है। कुछ लोग यहां वहां से आधार कार्ड एकत्रित कर कई प्लॉट खरीद रहे हैं, जो बाद में इससे कई गुना अधिक दामों पर बेचे जाएंगे।
---
प्लॉट खरीदने पहुंच गए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता
पाटबंगला मैदान में दूसरे राज्यों के व्यापारियों की जगह राजनीति दलों के लिए कार्यकर्ताओं के बीच प्लॉटों को लेकर काफी गहमागहमी दिखी। इससे दूसरे कारोबारी नाराज हो गए हैं। यही कारण है बार-बार हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन

---
बाहरी राज्यों से आए विनोद, सुरेश, विजय, आत्मा राम, सुरेश, राहुल, मोनू सहित अन्य ने कहा कि इस वर्ष प्लॉट काफी मंहगे दामों पर मिल रहे हैं। इतने महंगे दामों पर प्लॉट खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। अगली बार मेले में आने से पहले विचार करेंगे।
---
एडीसी शिमला अपूर्र्व देवगन ने बताया कि प्लॉट आवंटन के दौरान हंगामा करने वाले बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

पाटबांगला मैदान प्लॉट आंबटन को लेकर प्रशासन और पुलिस से बहस करते व्यापारी।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें