फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लवी मेले में चिलगोजे के दाम दो हजार रुपये के पार, गुच्छी 15 हजार रुपये किलो

Fri, 13 Nov 2026 11:48 AM IST
Ankesh Dogra सुभाष सेन, रामपुर बुशहर।

सार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की किन्नौरी मार्केट में इस बार सूखे मेवों और स्थानीय उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। चिलगोजा 2,000 रुपये और गुच्छी 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। कम पैदावार और अधिक मांग को कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लवी मेले में लगी किन्नौरी मार्केट में सूखे मेवे की खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार सूखे मेवों और स्थानीय उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल आया है। मेले की किन्नौरी मार्केट में चिलगोजा 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। इससे आम ग्राहकों को खरीदारी के लिए पहले की अपेक्षा अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


गुच्छी 15,000 रुपये और काला जीरा 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने से सूखे मेवे आम खरीदारों के बजट पर भारी पड़ रहे हैं।  मंगलवार से शुरू हुए एक माह के इस मेले में किन्नौर के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे कारोबारियों ने पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल सजाए हैं। यहां स्थानीय अंजीर 2,000 रुपये, बादाम गुणवत्ता के अनुसार 900 से 1,400 रुपये और खुमानी 500 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इसके अलावा सफेद राजमाह 420 रुपये और लाल राजमाह 450 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध है। चुली का तेल 1,500 रुपये प्रति लीटर, गोल्डन सेब की पेटी 1,400 रुपये और रॉयल सेब का गिफ्ट पैक 1,800 रुपये में मिल रहा है। 

कारोबारी यशमन नेगी, कर्मा नेगी, विमल नेगी और सूरज लाल नेगी ने बताया कि इस वर्ष चिलगोजे की पैदावार कम हुई है। लवी मेले में हर साल इसकी भारी मांग रहती है। उत्पादन कम और मांग अधिक होने से कीमतों में उछाल आया है। स्थानीय लोगों के साथ बाहरी पर्यटक भी चिलगोजे की खरीदारी में विशेष रुचि दिखा रहे हैं, जिससे महंगे भाव के बावजूद बिक्री जारी है।
विज्ञापन


किन्नौरी टोपी और शॉल का भी आकर्षण
किन्नौरी मार्केट में खाद्य उत्पादों के साथ पारंपरिक पहनावे के स्टॉल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां किन्नौरी टोपी और शॉल की खूब खरीदारी हो रही है। मेले में पहुंचने वाले लोग इन वस्तुओं की खरीद के साथ किन्नौर की संस्कृति और खानपान से भी रूबरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें