ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग में नई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर लता मेहता को चुना गया है। इनके अलावा सुषमा, किरण, महेंद्र, संजीव, रमेश, रीना, संतोष, सुरेखा और हेमराज को सदस्य बनाया गया है। बैठक में आंगनवाड़ी प्रतिनिधियों और मुख्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यालय के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने बच्चों की बेहतर परवरिश और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रण किया। समिति विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत सहभागिता स्थापित करेगी। इसका उद्देश्य विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।