फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में पोलिंग पार्टियां का अंतिम पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
लाहौल स्पीति में चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव कर्मियों को दिया अंतिम वर्ग का प्रशिक्षण। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। काजा में बुधवार को विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अंतिम अभ्यास करवाया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान मतदान प्रक्रिया के बारे में कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 37 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया। इसमें 29 पोलिंग स्टेशन पर 29 पोलिंग पर्टियां भेजी जाएंगी। आठ पोलिंग पार्टियां रिर्जव में रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को सामान्य सामग्री भी वितरित की गई। 10 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ रवाना किया जाएगा।
इस बार स्पीति खंड में कुल 8,247 मतदाता हैं, जिनमें 4007 पुरुष और 4,239 महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता काजा मतदान केंद्र में हैं, जिनमें मतदाताओं की संख्या 811 है। सबसे कम मतदाता 52 मतदाता टाशीगंग मतदान केंद्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें