निरमंड की बूढ़ी दिवाली मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद
बूढ़ी दिवाली की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विक्की के गानों पर झूमा पंडाल
लोक गायकों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। जिला स्तरीय बूढ़ी दीवाली मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक विक्की चौहान और निरमंड के गायक विनेश जोशी ने धमाल मचाया। विक्की चौहान ने हंगामा करा ला बाडारो दा आज हमारे पीनी पलानी, तेरे कानों रे झुमके छन-छन करदे, झुमके-झुमके एता बात दी लगदा नेहलदा, सही पकड़े है ये लगी नाटी और ढोली बजाई दे तू ढोला पहाड़ी गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। विनेश जोशी ने ओ सुमित्रा मिलदी एछे लारजी मोड़, आज काला री शोरी हेरा लोगो समेत कई कुल्लवी गीत प्रस्तुत किए। ममता भारद्वाज, नरेश, टीआर कश्यप और रमना भारती ने भी पहाड़ी गीतों से सबको झूमाया। टीआर कश्यप और नरेश ने शिलुए लागा नाटी रा झलारा, हेलो हाय चार धेले री बाद का नहीं पूछ दे कोई, बांकी शोरिए रोहे अपने बोले, लाल तेरे होंटलू खाए मीठी गले समेत कई पहाड़ी गीतों से धूम मचाई। हिमाचल के कलाकार विक्की चौहान ने हंगामा करा ला बाडारो दा आज हमारे पीनी पलानी, तेरे कानों रे झुमके छन-छन करदे, झुमके-झुमके एता बात दी लगदा नेहलदा, सही पकड़े है ये लगी नाटी और ढोली बजाई दे तू ढोला पहाड़ी गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर रहे।