फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में नवरात्र पर हर दिन लगेगा लंगर

विज्ञापन
नवरात्रों की तैयारियों को लेकर हाटकोटी में दुर्गा माता मंदिर न्यास की बैठक में उप​स्थित पदा​धिक
विज्ञापन
. आसपास के क्षेत्रों से मंदिर के लिए चलेंगी विशेष बसें
विज्ञापन

. एसडीएम की अध्यक्षता में मंदिर न्यास की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में नवरात्र पर 19 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए हर दिन लंगर लगेगा। नवरात्र के लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। अष्टमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं को सुबह से विशेष प्रसाद बांटा जाएगा। पूरे परिसर और मुख्य मंदिर को विशेष फूलों से सजाया जाएगा। बुधवार को दुर्गा माता मंदिर न्यास की बैठक में यह निर्णय अध्यक्ष एवं एसडीएम गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में लिए गए। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर चर्चा की गई। नवरात्र के दौरान हर दिन तक मंदिर के लिए रोहड़ू, जुब्बल और आसपास के क्षेत्रों से विशेष बसें चलाने पर भी चर्चा की गई। यह तय किया कि नवरात्र के दौरान नायब तहसीलदार सरस्वती नगर मंदिर अधिकारी के तौर पर सेवाएं देंगे। मंदिर परिसर में लगने वाले स्टॉलों का आवंटन किया जाएगा। इस बार न्यास की ओर से किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बैठक में निर्णय लिया कि मंदिर में रात को चिकित्सा सुविधा के लिए स्टाफ तैनात रहेगा। मंदिर के प्रवेशद्वार पर डिजिटल बोर्ड और अन्य मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक लाइटों की व्यवस्था रहेगी। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवरात्र के दौरान पुलिस और होमगार्ड के अतिरिक्त जवान तैनात रहेगे। बैठक में नवरात्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर में हर व्यवस्था के लिए सदस्यों की उपकमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए सभी विभाग सेवाएं देंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य की समीक्षा भी की गई। बैठक में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी और मंदिर न्यास के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें