फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रोजेक्ट उड़ान के तहत इटर्नशिप प्रोग्राम होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला प्रशासन ने सौर्यन विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक्स प्रोग्राम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत प्रोजेक्ट उड़ान के तहत एक विशेष इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इस प्रोग्राम के तहत सौर्यन विज्ञान फाउंडेशन योग्य इंटर्न उपलब्ध करवाएगा, जिन्हें पूह ब्लॉक के सरकारी हाई स्कूलों और राजकीय वरिष्ठ स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से नए बीएड प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक जानकारी, कौशल और शिक्षण क्षमताओं को स्कूल के वातावरण में व्यावहारिक रूप से विकसित करने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रोग्राम औपचारिक रूप से 1 अप्रैल को शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें