फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेई सड़क पर भूस्खलन, चपेट में आने से बैल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रहे भूस्खलन से दो गांवों पर मंडरा रहा खतरा, पिकअप पर गिरा पत्थर
विज्ञापन

पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी रामपुर से मिला
संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। आपदा प्रभावित सुंडा-सनेई सड़क पर भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पत्थर गिरने से एक बैल की मौत हो गई। इसी दौरान जगूणी से रामपुर जा रही एक पिकअप पर भी पत्थर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
लगातार हो रहे भूस्खलन से दो गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। डंसा पंचायत प्रधान पदमा ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क यातायात की दृष्टि से संवेदनशील हो चुकी है। सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं। इनमें स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और दुग्ध व्यवसायी शामिल हैं। सेब सीजन के मद्देनजर बागवानों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में डर के साये में वाहनों की आवाजाही जारी है। उन्होंने प्रशासन से उक्त स्थान पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है। उन्होंने रात्रि के समय वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि भारी बरसात जारी रहती है तो बड़े पैमाने पर भूस्खलन से हजारों की आबादी प्रभावित होगी। अब लोग 12/20 घाटी की ओर से आवाजाही कर रहे हैं।रचोली और डंसा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत संयुक्त विभागीय समिति गठित करने की पैरवी की। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। आगामी कार्रवाई के लिए जिलाधीश शिमला को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की सिफारिश भेजी जाएगी। साथ ही बजट स्वीकृति के लिए भी सिफारिश भेजने की हामी भरी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें