फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू के ब्रेटली गांव में भूस्ख्लन की चपेट आया मकान, पांच लोग दबने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल रोहडू़ के तहत ब्रेटली गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना में परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। उस उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच मकान के पिछले हिस्से पर भारी मलबा जोरदार धमाके के साथ आया। इससे भूस्खलन ने दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

इससे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने उनको बड़ी मुश्किल से सभी का मलबे से बाहर निकाला। घटना के समय मकान में परिवार के मुखिया श्याम लाल पुत्र मोंगी लाल, कुंडली देवी पत्नी श्याम लाल, शरद, रोहित और अरुण मौजूद थे। मलबे की चपेट में आने से श्याम लाल, कुंडली देवी और शरद को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद सभी लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ लाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहडू़ सुन्नी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना से पीड़ित परिवार क़ो हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन परिवारों के सेब के दर्जनों पेड़ो को भी नुकसान पहुंचा है। भारी भूस्खलन से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें