फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से नित्थर-लूहरी मार्ग बंद, यात्री फंसे, पांच घंटे बाद बहाल

विज्ञापन
बेरी के पास बाधित हुई नित्थर-लूहरी सडक़ को बहाल करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नित्थर-लूहरी मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

रविवार सुबह लूहरी, शिमला, आनी, रामपुर जाने वाली बसें लंबे समय तक फंसी रहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-लूहरी मार्ग पर बेरी के पास शनिवार रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। रविवार सुबह लूहरी, शिमला, आनी और रामपुर जाने वाली कई बसें लंबे समय तक फंसी रहीं।
यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा जमा हो गया था। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन पहुंचने से पहले ही यात्रियों ने अपनी तरफ से पत्थरों को हटाकर रास्ता साफ करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को हुए भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई थी। रात में लगातार बारिश होने के कारण जेसीबी मशीन को मौके पर नहीं भेजा जा सका। रविवार सुबह होते ही जेसीबी मशीन को घटनास्थल पर भेजा गया। मशीन ने तेजी से काम करते हुए सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इस कार्रवाई के बाद फंसे हुए वाहनों को आगे बढ़ने का मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें