फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा गांव में दरकी पहाड़ी, ग्रामीणों ने खौफ के साये में गुजारी रात

Fri, 28 Jul 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। नाथपा गांव में वीरवार देर शाम को पहाड़ी दरकने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने खौफ के साये में रात गुजारी। रातभर ग्रामीण सो नहीं पाए। प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पांच घर खाली करवा दिए हैं। प्रभावित परिवारों को प्राथमिक स्कूल नाथपा में ठहराया गया है। कुछ प्रभावित रिश्तेदारों के पास शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

भारी बरसात का कहर थमने के बजाय लगातार बढ़ रहा है, जिससे हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ी गई हैं। कुदरत की मार के आगे सब बेबस हैं। भगवान से मौसम साफ होने की फरियाद लगा रहे हैं। प्रधान नाथपा पंचायत आरपी यूल्लाम ने कहा कि पहाड़ी दरकने से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। गांव के पांच घर एहतियातन प्रशासन ने खाली करवा दिए हैं। पंचायत की ओर से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा कि नाथपा में फिलहाल चट्टानें गिरने का सिलसिला थम गया है। यदि स्थिति गंभीर हुई तो प्रशासन की ओर से एहतियातन ग्रामीणों को शिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें