फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बसंती बाग में 52 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
बद्दी के बंसती बाग में ग्लेनमार्क फाउंडेशन की ओर से रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक अंजली गोय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बसंती बाग में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं गईं। शिविर में कुल 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ. अंजलि गोयल ने बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, शरीर में पानी की कमी, थकान, वायरल संक्रमण एवं जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने तथा नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें