फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लक्ष्मी और अंकिता ने पोस्टर मेकिंग में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में ओजोन दिवस पर छात्र और छात्राएं पोस्टर के माध्यम से जागरूक करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ईको क्लब ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी और अंकिता ने प्रथम स्थान, सुनिधि और पीतांबर ने दूसरा स्थान और भूमिका और स्नेह लता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ईको क्लब के संयोजक डॉ. गौरव सूद ने छात्रों को ओजोन दिवस पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ओजोन पृथ्वी पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हमें भविष्य की पीढ़ी के लिए ओजोन परत की रक्षा करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जागरूकता पहल में भाग लेने के लिए बधाई दी। छात्रों को ओजोन परत की सुरक्षा के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में अधिक जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. प्रियंका ठाकुर, डॉ. मदन लाल ठाकुर, सहायक प्रोफेसर सुरेंद्र धीमान और सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें