फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुठाड़-शिल्ला सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की बदहाली के कारण मार्ग पर जाने से कतराते हैं वाहन चालक
विज्ञापन

. नेरवा तहसील के प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्र से गुजरता है यह मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा में कुठाड़-शिल्ला सड़क खस्ताहाल है। नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क की मेटलिंग और टारिंग नहीं हुई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग नेरवा तहसील के प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्र से गुजरता है, जहां हर साल सेब की हजारों पेटियों का उत्पादन होता है। सड़क की बदहाली के कारण वाहन चालक इस पर जाने से कतराते हैं। वहीं, बारिश ने सड़क की स्थिति और खराब कर दी है। गड्ढों में पानी भर गया है और पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। चार पहिया वाहन किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन दो पहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। शिल्ला गांव के निवासी अनिल चौहान ने बताया कि लोगों को उम्मीद थी कि सेब सीजन से पहले सड़क की मरम्मत होगी। उन्होंने कहा कि विभाग कम से कम गड्ढों को पत्थर-मिट्टी से भर देता। सेब सीजन में अधिकांश ट्रक ऑपरेटर इस मार्ग पर जाने से इन्कार कर देते हैं। जो ऑपरेटर जाते हैं, वे बागवानों से मनमाना किराया वसूलते हैं। अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से सेब सीजन से पूर्व मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि इस वर्ष यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के चौथे चरण में सरकार की ओर से डाली जा चुकी है। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी भी मिल गई है। शीघ्र ही इसका प्राक्कलन बनाकर टेंडर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें