निरमंड खंड की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि और खिलाड़ी। संवाद
निरमंड खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में चल रही अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह पर बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुशवा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगी के मध्य हुआ, जिसमें कुशवा ने प्रथम स्थान और देवगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने बच्चों-बच्चों को अपना संदेश देते हुए कहा कि जो टीम विजय नहीं हो पाई है, वह भी निराश न हो। वे आगे के लिए बेहतर प्रयास करें और जो टीम विजय हुई हैं, उन्हें जिला स्तर पर बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा, खंड प्रभारी निरमंड पुष्पेंद्र वजीर, प्रवक्ता देव शर्मा, डॉ. बबीता कश्यप, डॉ. जगदीश शर्मा, मदन शर्मा, महेंद्र पॉल, संगीता शर्मा, मीनाक्षी भार्गव, वीरेंद्र ठाकुर, रवि ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।