फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कूष्मांडा भवानी मंदिर को होगा पुनर्निर्माण, श्रद्धालु कर रहे दान

विज्ञापन
कूष्मांडा भवानी मंदिर दलाश
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत के कुष्मांडा भवानी मंदिर खेगसू का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु खुलकर दान दे रहे हैं। मंदिर के पुनर्निर्माण के कार्य में मंदिर ट्रस्ट के ढुलमुल रवैया पर मंदिर कमेटी के कारकुनों और श्रद्धालुओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मोहर सिंह चौहान, प्रभु दयाल, अमर नयन सहित अन्य लोगों का कहना है कि प्राचीन मंदिर को गिराए हुए लगभग एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए ट्रस्ट ने अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया है। ट्रस्ट के ढुलमुल रवैये को देखते हुए तीन रियासत की माता कुष्मांडा भवानी के हजारों भक्तों ने अब ठान लिया है कि मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने दान देना शुरू कर दिया है। कोई पत्थर के टिपर, कोई लकड़ियां तो कोई आर्थिक दान दे रहा है, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके। कर्नाटक में माता के भक्त नीलू बेणी रघू ने भी आर्थिक मदद दी है। माता के भक्त अमर नयन शर्मा ने सभी भक्तों से आह्वान किया है कि यदि कोई भक्त माता के मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा से दान देना चाहता है, तो वह नंबर 8580563207 पर गूगल पे कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें