फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुपड़ वैली शिल्ली, खतरोट, मंझोटली ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बानकुफर में क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए चार मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई के बानकुफर में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले हुए। पहला मैच बिशारी और मंझोटली टीम के बीच खेला गया, जिसमें बिशारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंझोटली की टीम ने 5.2 ओवर में 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में सौरव ने 75 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। दूसरा मैच खतरोट की टीम और कुपड़ वैली शिल्ली टीम के बीच हुआ। खतरोट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 138 रन बनाए। कुपड़ वैली शिल्ली की टीम 10 ओवर में 130 रन ही बना सकी। खतरोट ने यह मुकाबला 8 रनों से जीता। मैच में सचिन ने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। तीसरा मैच मंझोटली और खतरोट के बीच खेला गया। खतरोट की टीम ने 10 ओवर में 173 रन बनाए। मंझोटली की 10 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई। खतरोट ने 36 रनों से मैच में जीत हासिल की। इस मैच में सचिन ने 75 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। चौथा मुकाबला बिशारी टीम और कुपड़ वैली शिल्ली के बीच खेला गया। बिशारी की टीम 10 ओवर में 52 रन पर ही ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुपड़ वैली शिल्ली की टीम ने 4.3 ओवर में 55 रन बनाकर विजयी हासिल की। इस मैच में लवली ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें