कुंगश मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती महिलाएं।
वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का युवाओं ने उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कुंगश मेले के दूसरे दिन स्थानीय 30 महिला मंडलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से मन मोहा। क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब पनेउई नाग के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय 20 आषाढ़ मेले में पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने समां बांधा। वहीं, दैनिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा दूसरे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दूरदराज से आई 22 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का सेमी फाइनल और खिताबी मुकाबला मेले के समापन पर होगा। दैनिक कार्यक्रमों में पूर्व शिक्षा जिला उपनिदेशक शिवराम ठाकुर बतौर मुख्यअतिथि शरीक हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए 25 हजार रुपये, जबकि उनके साथ आए वशिष्ठ अतिथि चौधरी राम ने 11 हजार और कारदार रूपेंद्र ठाकुर ने 51 सौ रुपये की सहयोग राशि भेंट की। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं क्षेत्र वासियों से मेले के सफल आयोजन को लेकर शांति व्यवस्था बनाने का आग्रह किया।
कुंगश मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती महिलाएं।