फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में सीमा कॉलेज रोहड़ू और क्रिकेट में धारला और चाटी संयुक्त विजेता

विज्ञापन
जगोरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्याति​थि
विज्ञापन
राजन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कुश चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मुख्यातिथि ने विजेता टीम को नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के जगोरी में आयोजित स्वर्गीय मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर धारला और चाटी की टीम ने संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीमा कॉलेज रोहड़ू विजेता बना। खिताबी मुकाबले में सीमा कॉलेज ने ज्यूरी की टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता सितेंद्र मिल्लर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी, युवक मंडल और महिला मंडल ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। महिला मंडलों ने फोक डांस भी प्रस्तुत किया। क्रिकेट स्पर्धा में दूर-दूर से पहुंचीं 40 टीमों ने दमखम दिखाया। खिताबी मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया। धारला और चाटी की टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर चाटी टीम के राजन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं, कुश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और संदीप को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। वॉलीबाल की विजेता टीम को 22,222 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 11,111 और ट्रॉफी से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यदि हम नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहना चाहते हैं, तो खेल ही एकमात्र नशे का विकल्प है। ऐसे में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जगोरी युवक मंडल की ओर से इस बार खेलकूद स्पर्धा की 50वीं सालगिरह मनाई जा रही है, जो कि काफी सराहनीय है। लगातार 50 वर्ष से यहां पर खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी प्रतियोगिता को शानदार ढंग से करने की शुभकामनाएं युवक मंडल के सदस्यों को दी। इस मौके पर युवक मंडल के अध्यक्ष जॉनी ठाकुर, उप प्रधान दीपेश मेहता, सचिव योगेश मेहता और कोषाध्यक्ष जसवंत कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें