फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई के शिलड़ू के पास जंगल में लगी भीषण आग, काली माता मंदिर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई के शिलड़ू के पास जंगल में लगी भीषण आग, काली माता मंदिर जलकर राख
विज्ञापन


बड़े हिस्से में वन संपदा हुई राख, आग लगाने वाले का नहीं लगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के शिलड़ू गांव के पास मंगलवार शाम जंगल में भीषण आग लग गई। आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गई थी। चार बजे शुरू हुई इस आग को देर रात को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया। आग लगने से जंगल के बड़े हिस्से की वन संपदा राख हो गई। साथ ही शिलड़ू गांव के पास जंगल के साथ स्थित काली माता मंदिर भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। मंदिर में स्थापित काली माता की लकड़ी की मूर्ति भी आग में नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम के समय थाना कोटखाई को शिलड़ू गांव के पास आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि शिलड़ू, दलसार, ठकरोट और खोड़वी गांवों के साथ लगते जंगल में मलकियत भूमि में आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैलने के कारण काफी बड़े क्षेत्र में चीड़ और देवदार के छोटे-बड़े पेड़ जल गए। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की दो बड़ी गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का लगातार प्रयास किया, लेकिन जंगल में सड़क से दूर तक आग फैलने के कारण देर शाम तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका। टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रहीं। पुलिस के अनुसार, जिस भूमि पर आग लगी है, वह ठकरोट गांव निवासी मृगेंद्र कंवर, पुत्र संजय मोहन कंवर तथा अन्य ग्रामीणों की बताई गई है। हालांकि, इस घटना में किसी रिहायशी मकान या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन आग लगने संबंधी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें