फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमार साहिल और नेहा दीक्षित ने लूटी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने भी झुमाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित और कुमार साहिल के नाम रही। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बुधवार शाम करीब 5 बजे रंजना की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद रीतिक मिंगरेटा, विजय किमलाटा, संगीता चौहान, प्रीयांश मिस्टा, मोहन जुंटा, राजवीर, रमन, अमर नेगी सांस्कृतिक दल, सुगम, नवेश भट्ट, निखिल ठाकुर, समायरा मकराल, रंजीत नेगी, रीतिक, सुजल, सूर्यकांत, प्रवेश भागटा, प्रीति राजटा, मुनीश शर्मा, सन्नी रांटा, भारती शर्मा, ऋषभ रांट, रोहित रामटा, साक्षी, अंजली, सोनी सिंगटा, राज शर्मा, रोशनी जस्टा, साक्षी बागड़ी, सुमन सरोलटा, तारा चौहान, चंद्रमोहन ठाकुर, विवेक राजटा, रंजना कुमारी, सीता राम बागड़ी, ईशरत रंजन, सेंडी, फिरदोस बैंड, रीशिका कपूर और छुहारू छौकरे सहित अनेक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेहा दीक्षित और कुमार साहिल की प्रस्तुतियां रहीं। नेहा दीक्षित ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं कुमार साहिल ने भी एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। दर्शकों की भारी भीड़ ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कुल मिलाकर सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें