फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धनाह की महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
क्षय रोग पर आयोजित ​शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व चिकित्सक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नित्थर(कुल्लू)। नित्थर की देहरा पंचायत के अंतर्गत महिला मंडल धनाह ने बुधवार को ईष्ट देवता रखाऊ नाग जी के मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। महिला मंडल धनाह की प्रधान लोना देवी ने कहा कि महिलाएं समय-समय पर जागरुकता और स्वच्छता अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि बरसात की वजह से मंदिर परिसर और साथ लगते मैदान में घास बहुत ज्यादा हो गई थी, जिसे देखते हुए महिलाओं ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कुशा देवी, सूरमा देवी, प्रियंका, पिंका देवी, रीना देवी, रजनी देवी, नूरी, आशा, कमला देवी, वृंदा देवी, चंपा देवी, रेखा देवी, नविता, रक्षा, सुनीता, वीना, रमीला, स्नेहा लता सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।

क्षय रोग पर आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व चिकित्सक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें