फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में बाल दिवस के रूप में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव शक्ति धाम में किया गया भजन-कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिव शक्ति धाम राेहड़ू में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नन्हे बच्चों ने कृष्ण चरित्र का उल्लेख किया और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगिंदर पाल ज्योति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को बाल दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण की झांकियां निकालीं। बच्चों ने भगवान के चित्र भी प्रस्तुत किए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय बच्चे श्रुति, कृनिका, आरुषी, कृष्णा, नैना, ओम, द्रुवांश, अंजना, किल्लपा, अनु, सैल्जा, सुजाता, अन्ना, अनवी, यतिफा, द्विजा अदषी, ताशवी ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें