फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कृष्ण गोपाल प्रधान परिषद के अध्यक्ष और अश्वनी शर्मा चुने सचिव

विज्ञापन
प्रधान परिषद रामपुर की नई कार्यकारिणी। स्रोत : परिषद।
विज्ञापन
. रामपुर में प्रधानों ने सर्वसम्मति से गठित की प्रधान परिषद की नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

. जनप्रतिनिधियों ने बैठक में कई मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की पंचायतों के प्रधानों की बैठक रामपुर में हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य करते समय आ रही समस्याओं, प्रशासनिक चुनौतियों और पंचायतों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी प्रधानों ने एकजुट होकर पंचायतों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए एक साझा मंच की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी उद्देश्य से बैठक में प्रधान परिषद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें कृष्ण गोपाल को प्रधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा राजकांता शर्मा को उपाध्यक्ष और अश्वनी शर्मा को सचिव चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है। बैठक में प्रधानों ने कहा कि पंचायतों के स्तर पर विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यों को संचालित करते समय पंचायत प्रतिनिधियों को कई प्रकार की व्यावहारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें विभिन्न विभागों से समन्वय, विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन, वित्तीय एवं तकनीकी विषयों सहित अन्य पंचायत संबंधी मामले शामिल हैं। कई बार व्यक्तिगत रूप से इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में कठिनाई होती है। ऐसे में प्रधान परिषद पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगी। नवगठित परिषद का उद्देश्य केवल प्रधानों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि विकास खंड रामपुर की सभी पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना और पंचायतों के विकास से जुड़े सामूहिक मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करना भी रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत प्रधानों को आने वाली समस्याओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को परिषद के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों, प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और पंचायत प्रतिनिधि सीधे तौर पर ग्रामीण जनता के साथ जुड़कर कार्य करते हैं, इसलिए पंचायतों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रधानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर होशियार मेहता, उषा नेगी, संदीपा, सोहन पांगटू, रचना भंडारी, सुषमा, हेम राज, सुनीता, शारदा, रविकांत, वीना, अनु पौंड और गुडू टेगटा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें