ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में सात माह से रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद पर अब तैनाती हो गई है। अब मरीजों को उपचार के लिए रामपुर और शिमला नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में क्रसना लैब शुरू करने की मांग उठाई है, ताकि टेस्ट की निशुल्क सुविधा भी मिल सके। हरीश ठाकुर, तोता राम, संतोष शर्मा, मनजीत ठाकुर, संतोष ठाकुर और प्रदीप रंगून सहित अन्य लोगों ने कहा कि सीएचसी नित्थर में क्रसना लैब शुरू की जाए। इससे हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। जहां खासकर गरीब तबके के लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं सभी वर्गों के लिए टेस्ट भी हो पाएंगे। ग्रामीणों को रामपुर के खनेरी और निजी अस्पतालों में टेस्ट करवाने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने सरकार और विभाग से शीघ्र सीएचसी नित्थर में क्रसना लैब शुरू करने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को घरद्वार उपचार की सुविधा मिल सके।
ग्रामीण मिशन डायरेक्टर को लिखें पत्र
इस संबंध में ग्रामीण मिशन डायरेक्टर शिमला को एक पत्र लिखें। लोगों की मांग को देखते हुए क्रसना लैब की सुविधा यहां मिलनी चाहिए, जिससे मरीजों को फायदा मिल सके।
- संजय आनंद, बीएमओ, निरमंड