रोहड़ू। जुब्बल भाजपा मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा और कोटखाई–नावर मंडल के अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने मंत्री रोहित ठाकुर पर भाजपा सरकार की योजनाओं का झूठा श्रेय लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कोटखाई डिविजनल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1.75 करोड़ की प्रारंभिक धनराशि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा ने स्वीकृत करवाई थी। इस परियोजना का शिलान्यास 18 जुलाई, 2020 को हुआ था और भवन का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो चुका था। भाजपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री सिर्फ विकास कार्य का श्रेय लेने पहुंचे जाते हैं।