फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 30 बीघा भूमि पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय, पहले चरण में खर्च होंगे 40 करोड़

विज्ञापन
कोटखाई के कुपटू फार्म में  केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमी का निरीक्षण करते ​शिक्षा मंत्री रोहित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद अब इसको जमीन पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में इस विद्यालय के खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी। करीब 30 बीघा भूमि पर विद्यालय के भवन का निर्माण होगा। पहले चरण में करीब 40 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की योजना बनाई जा रही है। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए कोटखाई की पुड़ग पंचायत में स्थित कुफ्टू फार्म में 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। सरकार की ओर से भूमि के हस्तांतरण की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के प्राक्कलन के अनुसार बजट जारी होगा। मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने को एक बढ़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के बनने से जहां एक ओर शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी, वहीं स्थानीय छात्र-छात्राओं को भी गुणवतायुक्त शिक्षा घरद्वार पर उपलब्ध हो सकेगी।

कोटखाई के कुपटू फार्म में  केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमी का निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री रोहित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें