कोटखाई बाजार में सड़क सुरक्षा व नशा निवारण पर जागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्राएं
रोहड़ू। कोटखाई बाजार में वीरवार को महिला मंडलों और क्षेत्र के युवाओं ने रैली निकालकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की। इससे पहले प्रशासन ने नशा निवारण और सड़क सुरक्षा पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कोटखाई चेतना खडवाल विशेेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर विभिन्न महिला मंडलों और स्कूल के छात्रों द्धारा कोटखाई बाजार में जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया।
एसडीएम कोटखाई चेतना खडवाल ने ह कि नशे के जाल में फंसकर कई माता पिता अपने बच्चों को खो चुके हैं। बच्चों को नशे के दलदल से बचाने के लिए सभी अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है। लोगों को अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी ने भी नशा निवारण और सड़क सुरक्षा पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला मंडल कोठी कोटला की प्रधान ममता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में कोटखाई बाजार में जागरुकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।