फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार की सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
कोटखाई बाजार की सड़क बदहाल। संवाद
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई बाजार की मुख्य सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर पुराने बस अड्डे से लेकर स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई तक सड़क की हालत बेहद खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज आवाजाही करते हैं, जिन्हें खस्ताहाल सड़क के कारण दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गड्ढों की वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों को भी जोखिम उठाकर वाहन चलाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल के प्रधान मदन गांगटा, डिंपल घालटा, रिंकु घालटा, कविंद्र कंवर और राजेश कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि शीघ्र प्रभाव से सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें