फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पार्किंग की कमी से जाम में जकड़ रहा कोटखाई बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड बस स्टैंड के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाने की मांग
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े किए जा रहे वाहन, रोजाना लग रहे जाम से जनता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच कोटखाई बाजार में पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने ओल्ड बस स्टैंड के समीप बहुमंजिला पार्किंग बनाने की मांग उठाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पार्किंग की कमी को देखते हुए नगर पंचायत के क्रीड़ा मैदान में भी वाहनों को खड़ा करने की अनुमति दी है। इससे युवाओं के खेलने के लिए बनाया मैदान भी पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। इसके बावजूद पर्याप्त जगह न होने से कई वाहन चालक सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कोटखाई में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग सुविधाओं का विस्तार उस अनुपात में नहीं हुआ है। ऐसे में ओल्ड बस स्टैंड के समीप बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। इससे वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी निरंजन ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र चौहान, संजय सावंत, सुभाष चौहान, नरेश कुमार, कैलाश चौहान, पंकज डोगरा और लोकेंद्र चौहान ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ओल्ड बस स्टैंड के समीप बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए जल्द योजना तैयार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि कोटखाई बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू हो और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें