फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटगढ़ उत्सव शुरू, वॉलीबाल प्रतियोगिता के जरिये दिया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
कोटगढ़ उत्सव के दौरान आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी और मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटगढ़ उत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। शुभारंभ पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के माध्यम से नशा मुक्ति और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान थानाधार सुचेता ठाकुर, बीडीसी सदस्य मीना कोतवाल, जिला परिषद सदस्य संदीप शरोल सहित विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं मौजूद रहीं। नवनिर्वाचित प्रधान सुचेता ठाकुर, बीडीसी सदस्य मीना कोतवाल और जिला परिषद सदस्य संदीप शरोल ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, जनहित और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोटगढ़ उत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है। कार्यक्रम में महिला मंडलों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें