फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू ब्लॉक में पंचायतों को बांटे आपदा प्रबंधन उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप के मार्गदर्शन में रोहड़ू विकास खंड की सभी पंचायतों को आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यह उपकरण पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनका उद्देश्य पंचायतों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम की ओर से यह सामग्री शनिवार को खंड विकास कार्यालय रोहड़ू में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत को सेफ्टी हेलमेट, लाइफ जैकेट, रस्सी, सर्च लाइट, ताला एवं चाबी, ट्रंक, सीटी, फोल्डिंग स्ट्रेचर, तिरपाल, व्यक्तियों के लिए टेंट, गैंती, कुल्हाड़ी, फावड़ा, हथौड़ा, सीढ़ी, प्राथमिक उपचार किट और मेगाफोन उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक की सभी 37 पंचायतों के प्रतिनिधियों को उपकरण किट प्रदान की गई। उन्हें इनके उपयोग के बारे में जानकारी भी दी गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि पंचायतें आपदा प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और उन्हें आवश्यक संसाधनों से लैस करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ये उपकरण प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें