फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से शुरू करें सब्जी मंडी टापरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल किसान सभा टापरी इकाई ने सेब सीजन के मद्देनजर सब्जी मंडी टापरी को एक अगस्त से शुरू करने की मांग उठाई है। सभा ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने वाला है। इसको लेकर सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। सभा ने सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर नायब तहसीलदार टापरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान सभा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के फैलाव की गति भले ही कम है, लेकिन नए मामले भी आने से नहीं थम रहे हैं। आने वाले समय में खासकर सेब की फसल की मार्केटिंग के समय इस समस्या के बढ़ने का खतरा ज्यादा है। अब प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो चुका है। खतरा बढ़ने से सेब की खरीद-फरोख्त में कई समस्याएं पेश आ सकती हैं। ऐसे में किसान सभा ने सरकार से उचित व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। सभा ने ज्ञापन में सरकार से किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर जीवन नेगी, शोभा राम नेगी, राजमन नेगी, दिनेश नेगी, मदन नेगी, सुक्खू साजन नेगी, राजेश नेगी और विद्या लाल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें