आनी (कुल्लू)। आनी में सीटू किसान सभा ने किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसानों और श्रमिकों ने राष्ट्रपति को एक मांगपत्र भी भेजा। सीटू आनी संयोजक पदम प्रभाकर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से नए श्रम कानूने को लागू करने से केवल मालिकों के हितों को बढ़ावा मिला है, जबकि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी की गई है। इस दौरान किसान सभा के पदाधिकारियों ने सड़कें दुरुस्त करने, बस सेवा बहाल करने, नगान, हरिपुर-गबालधार के परियोजना प्रभावितों को उचित मुआवजा, पानी की सुविधा देने और मछुआरों की आजीविका बचाने जैसी मांगों लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विरोध-प्रदर्शन में अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, रमेश, गीताराम, मिलाप, बिजय, टीकम, हेम राज, खुब राम, लच्छीराम, ताराचंद, प्रेम, रंजना शर्मा, तरुनाई पंचायत प्रधान संजय कुमार, प्रियांश, साहिल, प्रिया व अन्य मौजूद रहे।