फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोजगार, दरारों और फसल के मुआवजे को लेकर किसान सभा ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
लूहरी  परियोजना के खिलाफ किसान सभा के बैनर तले किसानों ने किया प्रदर्शन। स्रोत : सभा
विज्ञापन
सभा ने चेताया-किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो 6 मार्च से करेंगे काम बंद
विज्ञापन


. लूहरी परियोजना के विस्थापितों को न रोजगार मिला, न एकमुश्त राशि

.
किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना के विस्थापित और प्रभावित आज भी अपने हकों से वंचित हैं। परियोजना के लिए जमीन देने वाले लोगों को न रोजगार मिल रहा है, न एकमुश्त राशि। प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों को घरों में आईं दरारों और फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया है। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी ने बुधवार को प्रभावित ग्रामीणों की मांगों को लेकर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ बिथल में विरोध-प्रदर्शन किया। सभा ने चेताया कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो किसान सभा परियोजना का काम बंद करवाएगी। कमेटी की अध्यक्ष कृष्णा राणा, किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, पूर्ण ठाकुर, रणजीत और काकू कश्यप ने सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम पर परियोजना से प्रभावितों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को बिथल में हुई आरएंडआर की बैठक में समस्याओं के समाधान पर चर्चा नहीं हुई। आज भी बरकेली गांव में 28 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें वर्ष 2021-22 का प्रदूषण का मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि समझौते में सतलुज जल विद्युत निगम ने बीते जुलाई में देने की बात मानी थी। परियोजना के निर्माण के लिए जिन लोगों ने जमीन दी है। इनमें से 128 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें न तो एकमुश्त राशि मिली है और न ही उसके बदले रोजगार मिला है। नित्थर उपतहसील की फाटी, नित्थर, कोयल, बायल, शमाथला, भुट्टी, देलठ और नीरथ पंचायत में प्रदूषण का सर्वे पूरा होने के बावजूद ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का सर्वे ग्राम पंचायत नित्थर, करांगला, बड़ाच और भुट्टी में करने के बाद भी मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा कि अभी यह प्रदर्शन केवल संकेत है। यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 6 मार्च से पूरी तरह से परियोजना का काम बंद किया जाएगा। इस मौके पर हरदयाल कपूर, अशोक, रघुवीर, नरेश चौहान, अंकुश, वीरेंद्र, कमलेश, भगवान दास, जय चंद, विमल, चंपा रोच, मान दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें