फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा के 42 रूटों पर बंद रही बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल और कुपवी उपमंडलों में मंगलवार रात को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि मध्यम और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इस बारिश ने इन क्षेत्रों में जमी बर्फ को भी पिघला कर रख दिया। लोक निर्माण विभाग की 22 मशीनें बंद पड़े रास्तों को खोलने में जुटी हुई हैं, लेकिन जो रास्ते खुल भी गए हैं, उन पर फिसलन और कीचड़ है। इस कारण वाहनों की आवाजाही में समस्या आ रही है। नेरवा बस अड्डा प्रभारी रोशन गजटा ने बताया कि रास्तों पर भारी फिसलन होने के कारण 42 रूटों पर बसें नहीं चल पाईं, जबकि 9 बसें फंसी हुई हैं। बुधवार को नेरवा से हरिद्वार, पांवटा साहिब वाया विकास नगर, तांदियो, रास्त, धार-चांदना, पहलोग और जनोग के लिए बसें भेजीं गईं, जबकि शिमला से न कोई बस आई और न ही कोई भेजी गई। विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता गोवेर्धन दिलटा ने बताया कि चौपाल और कुपवी उपमंडलों के कुल 436 ट्रांसफार्मरों में से 264 में बिजली बहाल कर दी गई हैं। चौपाल के लिए विद्युत आपूर्ति करने वाला 22 केवीए का वैकल्पिक फीडर भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें