फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में किसान सभा का प्रदर्शन, मांगों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
आनी में किसान सभा ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। स्रोत : सभा
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर गरजे कामगार, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
किसान सभा आनी इकाई ने सोमवार को किसानों, मजदूरों और स्थानीय लोगों से जुड़ी मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व किसान सभा के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में आनी में लंबे समय से लंबित सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा एनएच-305 को डबल लेन बनाने का काम शुरू करने और आनी कस्बे में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। किसान सभा ने केंद्र सरकार से मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने, चारों लेबर कोड वापस लेने और गरीब किसानों को पांच बीघा भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही किसानों के कर्ज माफ करने और किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसान सभा ने कहा कि किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन लगातार बढ़ती समस्याओं के बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। सभा ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर किसान सभा अध्यक्ष मिलाप चंद, सचिव गीता राम ठाकुर, हिमाचल सेब उत्पादक संघ अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सचिव हेमराज, दुग्ध उत्पादक संघ सचिव विजय कुमार, दलीप ठाकुर, मुकेश, तारा चंद, वीर सिंह, ओम प्रकाश, बंसी लाल, डालमी राम, प्रेम दास सहित रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें